निगम आउटसोर्स कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के मुख्यद्वार की तालाबंदी

ग्वालियर. नगर निगम के मदालखत दस्ता के प्रभारी शशिकांत शुक्ला द्वारा आउटसोर्स के 50 कर्मचारियों को हटाकर 13 कर्मचारियों को रख लिया है। इसके विरोध में सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय के मुख्यद्वार आउटसोर्स कर्मचारियों ने तालाबंदी कर दी है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा है कि पहले तो हमें 6 माह से वेतन नहीं दिया गया और अब हमें नौकरी से भी हटा दिया गया है। यह तो हमारे साथ ज्यादती है। हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक हम यही पर डटें रहेंगे और मुख्यालय के मुख्य द्वार का ताला नहीं खोलेंगे।