260 नए संक्रमित मिले, अक्टूबर के 20 दिन में 7701 मरीज मिले, 91 की जान गई; सितंबर में 11 हजार 225 संक्रमित मिले थे, 174 ने दम तोड़ा था

कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 32 हजार 290 केस सामने आए हैं। अक्टूबर के 20 दिनों की बात करें तो 7701 मरीज मिले हैं। हालांकि इन 8 महीनों में सितंबर सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ है। एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुल 11 हजार 225 नए संक्रमित मरीज मिले थे। अब तक हुई 664 मौतों में से सितंबर के 30 दिनों में 174 मौतें हुई थीं। अक्टूबर की बात करें तो अब तक 91 मरीजों की जान गई है।

पिछले कुछ दिनों से नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला 300 से कम हो गया है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में 260 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की तादाद बढ़कर 32 हजार 290 हो गई है। 2467 सैंपलों की जांच में 2187 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक 3 लाख 56 हजार 319 सैंपलों की जांच हो चुकी है। संक्रमितों में 28134 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, जिले में अभी भी 3492 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, अब तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपलों की संख्या 83308 हो गई है। इंदौर में पहली बार 24 मार्च को कोविड-19 पॉजीटिव मरीज सामने आए थे। उसी समय पूरे देश में लाॅकडाउन लागू किया गया था। इसके बावजूद रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा, लेकिन सितंबर में ताे मानाे काेराेना ब्लास्ट ही हो गया।

167 क्षेत्रों में मिले संक्रमित, तिलक नगर में सबसे ज्यादा 10 में दिखे लक्षण

देर रात 167 क्षेत्रों में नए मरीज मिले। इसमें दो काॅलाेनियों में पहली बार संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्रों में तिलक नगर का नाम है। यहां पर 10 पॉजिटिव मिले हैं। सुखलिया, लवकुश विहार, मारुति नगर और चोइथराम अस्पताल में 6-6 मरीज नगर मिले हैं। इसके अलावा सुदामा नगर, द्रविड़ नगर, स्कीम नंबर -71, सांई गंगाेत्री विहार और रामबाग में 5-5 मरीज मिले। तुलसी नगर में 4 तो छावनी, मुराई मोहल्ला, नेहरू नगर, स्कीम नंबर - 114, विजय नगर, परदेशीपुरा, कुलकर्णी का भट्टा, लक्ष्य विहार, सेम्स कैंपस, गोविंद काॅलोनी, गुलमर्ग प्राइड, गुलमर्ग कॉलोनी, अभिनंदन नगर, संविद नगर, सिल्वर पैलेस कॉलोनी, बिचौली मर्दाना, आनंद विहार और वन श्री नगर में 3-3 मरीज मिले।