विप्रा महिला मंच- पेंटिंग में दिखाया बच्चों ने अपना हुनर, कोरोना की रोकथाम के उपाय विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

ग्वालियर। विप्रा महिला मंच ने कोरोना की रोकथाम विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग और भारतीय लोक शैली के नृत्य की प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसमें मप्र के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और गुजरात के प्रतिभागी शामिल हुए। मंच की आयोजक डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी ने विप्रा का पहला राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया। दोनों प्रतियोगिताओं में 150 प्रविष्टि आईं। सभी विजयी प्रतिभागियों को मंच की ओर से पुरुस्कृत किया गया। पेंटिग प्रतियोगिता में केआरजी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ संध्या पांडे ने बताया कि बच्चों में कोरोना रोकथाम के उपायों की जानकारी मजबूत हुई। सभी उपाय याद करके चित्र बनाने में और मजबूती आई। तथा डॉ आरती शुक्ला पेंटिंग की व्याख्याता रहीं। डॉ संध्या पांडे ने कहा कि चित्रकला से मानसिक स्वास्थय सशक्त रहता है।

नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नटराज संगीत शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर सुनीलम् चतुर्वेदी और डॉ समृद्धा चौधरी केआरजी की नृत्य की अतिथि प्रोफेसर उपस्थित रही। सुनीलम् चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रुप ए के नृत्य में अधिक उत्साह दिखा और ग्रुप बी में परिपक्वता नृत्य प्रतियोगिता

3 आयु वर्ग में रखी गई। विप्रा की सचिव डॉ राजरानी शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्तर की इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय भावना का उत्साह देखने को मिला। वंदना शर्मा पेंटिंग की संयोजक रहीं व ज्योति शर्मा ने नृत्य प्रतियोगिता का संयोजन किया। पुरस्कार वितरण दीप्ति शर्मा तथा डॉ अंजुली शर्मा किया। सुलोचना शर्मा ने ऑनलाइन प्रमाणपत्र वितरण किए। कार्यक्रम में नीतू उपमन्यु, नीलम शर्मा, रश्मि त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

निर्णय इस प्रकार रहे

नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम 8से 15 वर्ष ग्रुप ए
प्रथम स्थान- प्रियदर्शिनी शर्मा
द्वितीय स्थान – शिवी जैन, श्रावी शुक्ला
तृतीय स्थान-आद्या शर्मा, आसवी जैन
प्रोत्साहन पुरस्कार-जाह्नवी शर्मा, दीपल

15 से 30 वर्ष तक ग्रुप बी

प्रथम स्थान -पावकी शुक्ला, सौम्या मिश्रा
द्विताय स्थान – साइला अतुल केलकर
तृतीय स्थान -आशी (अर्चना शर्मा ), आशिका जैन
प्रोत्साहन पुरस्कार-कोमल उपाध्याय

30 वर्ष से ऊपर

प्रथम स्थान-डॉ प्रीति शर्मा गोस्वामी
द्विताय स्थान-नम्रता भागवत, रीता भदौरिया
तृतीय स्थान-आशा मिश्रा, मीरा तोमर
प्रोत्साहन पुरस्कार-पूजा पाण्डेय , शैलजा शुक्ला

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

ग्रुप ए

प्रथम स्थान-अनुष्का लोहिया,
द्विताय स्थान-वंशिका अग्रवाल
तृतीय स्थान-अनुष्का शर्मा
प्रोत्साहन पुरस्कार-याशिका अग्रवाल, शौर्यवर्धन शर्मा, काव्यांश शर्मा

ग्रुप बी

प्रथम स्थान-डॉ . कुमकुम माथुर
द्वितीय स्थान-अर्चना बामनगया
तृतीय स्थान-उपासना शुक्ला
प्रोत्साहन पुरस्कार-सौम्या मिश्रा,कपिला शर्मा