मेरे पास बहुत बड़ा पद, परिवर्तन तयः जयवर्धन

भोपाल। राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का साफ कहना है कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन तय है। जनता मामा की जुमलेबाजी और झूठी घोषणाओं से परेशान हो चुकी है। अब कांग्रेस निर्णायक लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।
जयवर्धन ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी के सभी नेता सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बार-बार उनकी संभावित बड़ी जिम्मेदारी पर उठ रहे कयासों पर कहा कि पार्टी में जो बड़ी जिम्मेदारी है वह सभी वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है। उनके पास विधायक का पद है जो बहुत बड़ा है। हम सभी को मेहनत कर के प्रदेश में परिवर्तन लाना है। अब भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। जनता और कांग्रेस दोनों भाजपा को उसी के अंदाज में जबाब देने के लिए एकजुट और तैयार है।