दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं केन्द्रीय मंत्री

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रदेश के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि मई के अंतिम या जून माह में प्रस्तावित केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में इन दो पूर्व अध्यक्षों को जगह दी जा सकती है।
यह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है प्रभात झा और नंदकुमार सिंह (नंदू भैया)। इन दोनों प्रदेश अध्यक्षों के साथ समानता यह है कि दोनों के बेहतर कार्य के बाबजूद प्रदेश अध्यक्षी से छुटटी कर दी गई है। इसी कारण सदभावना के चलते पार्टी के वरिष्ठजनों की सलाह पर इनका प्रदेश विधानसभा चुनावों में बेहतर उपयोग करने के लिए केन्द्रीय मंत्रीपद से नवाजा जा सकता हैं।