महिला दिवस : आदिति आस्था सेवा समिति द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

महिमा न्यूज़,ग्वालियर | अदिति आस्था सेवा समिती की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सुरक्षा एवं कोरोना वायरस" पर कार्यक्रम का आयोजन पड़ाव क्षेत्र के गांधी नगर में आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने महिमा न्यूज़ को बताया की महिलाओ को अपनी सुरक्षा स्वमं करनी चाहिए महिलाओ को हर कदम पर चुनोतियाँ मिलती रहती है और वह हर संभव कोशिश करके उनका सामना करती है। उन्होंने बताया कि महिलाओ को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग भी लेना चाहिए । पुलिस महिलाओ की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहती है तथा स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए कोरोना वायरस से महिलाएं स्वम् को और अपने परिवार को बचाने की आवश्यकता है। इस तरह के आयोजन संस्था द्वारा शहर के हर गली मोहल्ले में निरंतर आयोजित किए जा रहे है।
संस्था के द्वारा वूमंस डे के अवसर पर महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी आदिति आस्था सेवा समिति के द्वारा दी गई साथ की महिलाओं को बताया गया महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा करें और पुलिस की मदद लेने से ना घबराए व जागरूक रहें। हाल ही में विश्व भर में फैल रहे कोरोनावायरस को देखते हुए सतर्कता की जानकारी महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर दी गई जैसे कि लोगों से हाथ ना मिलाएं नमस्ते करें,मास्क लगाने का प्रयास करें व सैनिटाइजर का उपयोग करें, छींक आने पर मुंह पर हाथ या रूमाल रखें व किसी भी संक्रमित व्यक्ति जिसे जुखाम,खांसी है उसे कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए इस तरह की कई जानकारियां कोरोना वायरस के प्रति अदिति आस्था सेवा समिति द्वारा वूमसडे के अवसर पर महिलाओं को दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्तव्य जन सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शैलजा शर्मा उपस्थित थी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने की ,विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षिता गुर्जर, कंचन शर्मा,मीनू शर्मा,मनीषा चौहान, साधना गोयल रही। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार शास्त्री, आभार सुमित शर्मा ने व्यक्त किया साथ ही कार्यक्रम में नैना, शशि गोश्वामी, प्रियंका शर्मा और कॉलोनी के महिलाये एवं पुरुष भी उपस्थित रहे।

Mahima News Live 24x7

Mahima News Media Group