महिला दिवस : प्रदेश में मेरिट में चयनित 91 महिला सहायक प्राध्यापक है अपने सम्मान से वंचित

महिमा न्यूज़,भोपाल। महिला दिवस एक विशेष दिन राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में निश्चित ही महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम् है जितना की पुरुषों की और इतिहास इस बात का प्रमाण है कि जब नारी ने आगे बढ़कर अपनी बात सही तरीके से रखी है, समाज और राष्ट्र ने उसे पूरा सम्मान दिया है..पर मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक भर्ती 2017 में मेरिट में चयनित 91 महिला सहायक अध्यापकों को उच्च शिक्षा विभाग ने कोर्ट का हवाला देते हुए नियुक्तियों से वंचित कर दिया है। इस मामले में उच्च न्यायालय जबलपुर में जस्टिस अजय कुमार मित्तल एवम् जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डिवीजन बेंच में लगभग 22 सुनवाइयां होने के पश्चात केस की सुनवाई पूर्ण हो गई है। कोर्ट ने यह माना कि मेरिट की महिलाओं को रोका जाना अन्यायपूर्ण है। अभी तक इन मेरिट की महिलाओं के नियुक्ति आदेश की प्रतीक्षा समाप्त नहीं हुई। महिला आरक्षण के अतिरिक्त माननीय न्यायालय में विकलांग आरक्षण एवम् अन्य मामले लंबित है जिन पर निर्णय होना बाकी है।सबसे कम अंक प्राप्त उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान किए तीन माह से अधिक समय बीत गया है। ऐसे में अन्य मामलों की सुनवाई पूर्ण होने तक महिला आरक्षण मामले मे निर्णय रोककर रखना इन महिलाओं के अधिकारों का हनन है। इन मेरिट की महिलाओं को नियुक्ति देने

के लिए अभी भी सरकार का रवैया सुस्त है;ऐसी स्थिती में म. प्र. सरकार को महिला दिवस मनाने का हक है??ये प्रश्न विचारणीय है इनका दोष सिर्फ इतना है कि इन्होंने ज्यादा अंक प्राप्त किए है। महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बड़ी बड़ी बातें की जाती है। वहीं वास्तविकता यह है कि सरकार ने इन्हे प्रताड़ित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। देखना यह है कि माननीय उच्च न्यायालय से कब इन्हे न्याय मिलता है??और कब वाकई में मध्य प्रदेश सरकार इन महिलाओं का सम्मान इन्हे लौटा पायेगी??

आज की नारी भी अपने भीतर की शक्ति को सही दिशा निर्देश दे रही है यही कारण है कि वर्तमान में महिलाओं की प्रस्थिति एवं उनके अधिकारों में वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है।
महिला दिवस इसलिए और भी ज्यादा खास हो जाता है क्योंकि इस दिन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए समाज के विकास के प्रत्येक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है उन्हें सराहा जाता है। महिला दिवस पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं के उत्थान की दिशा में तेजी से कार्य करने में बड़ी मदद मिलती है।

Mahima News Live 24x7

Mahima News Media Group