हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वरा शहर में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए
महिमा न्यूज़,ग्वालियर। हेल्पिंग हैंडस संस्था द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए। शहर के पड़ाव क्षेत्र स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर इस संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए इस अवसर पर हेल्पिंग एंड संस्था के अध्यक्ष अंजली करन गुप्ता के साथ माधुरी शिवहरे,मनी शिवहरे, मेघा शिवहरे, प्रीति सिंह, अनुग्रह शर्मा,गौरव तिवारी, विशेष निगम आदि सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। हेल्पिंग एंड संस्था की
अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने महिमा न्यूज़ को बताया कि संस्था के द्वारा समय-समय परशहर के विभिन्न स्थानों में जाकर जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत की चीजें वितरित की जा रही हैं।

Mahima News Live 24x7
Mahima News Media Group
Mahima Express Media Group