महाशिव रात्रि : अदिति आस्था सेवा समिति के द्वरा हुआ 11 हजार शिवलिंग का निर्माण एवं शिव आभिषेक

महिमा न्यूज़,ग्वालियर| अदिति आस्था सेवा समिति की ओर से महाशिव रात्रि के इस पवन पर्व  पर हुआ  "11 हजार शिवलिंगों का निर्माण एवं शिव जी का अभिषेक पूजन".  इस कार्यक्रम का आयोजन महाशिवरात्रि के एक दिवस पूर्व किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अदिति शर्मा द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था द्वारा लोगो मे ईश्वर के प्रति आस्था का विस्तार करना है तथा मानव हित मे काम करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. डॉ वीणा प्रधान ने बताया कि सृष्टि के रचियता भगवान भोलेनाथ है और बही

मानव जीवन को आगे बढाने में सहायक होते है भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी निरोगी रहे और स्वस्थ रहे कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा मिट्टी से शिवलिंग बनाये गये इसमे बहुत  महिलाओ ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया और ईश्वर में अपनी आस्था दिखाई कार्यक्रम की मुख्यअतिथि डॉ वीणा प्रधान,विशिष्ट अतिथि तुलसी कुमारी, जयश्री बाथम, भारती राजौरिया,

शैलजा शर्मा, मीनू शर्मा, उर्मिला बोहरे, बादाम सिंह राजपूत,कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा की गई ,

संचालन रामकुमार शास्त्री, और आभार सुमित शर्मा ने किया इसमे संस्था की ओर से शोभा कुशवाह, सुजाता यदुवंशी, कंचन शर्मा, शशी गोस्वामी, साधना गोयल, विजयलक्ष्मी आदि  बहा के निवासी उपस्थित थे.

शिव एकादशाक्षरी मंत्र

ओम नम: शिवाय शिवाय नम:। पूजा के बाद इस मंत्र का अधिक से अधिक बार जाप करने से वर्ष भर आप पर शिव कृपा बनी रहेगी।

शिव स्तुति मंत्र

ओम नम: श्म्भ्वायच मयोंभवायच

नम: शंकरायच मयस्करायच

नम: शिवायच शिवतरायच।।

 

Mahima News Live 24x7

Mahima News Media Group

Mahima Express Media Group