हरीश चंद्रा बने मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर के निर्देश अनुसार संभागीय अध्यक्ष परेश मिश्रा की अनुशंसा पर संघ के प्रान्तीय महा सचिव राजेश शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार नई दुनिया हरीश चंद्रा को मध्यप्रदेश पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर हरीश चंद्रा का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया। हरीश चंद्रा ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पत्रकरो के हितों में कार्य करने की बात कही।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बच्चन विहारी,सुरेश दंडोतिया, प्रदीप तोमर,दिनेश राव ने हरीश चंद्रा का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा,विनय अग्रवाल,अशोक पाल,जोगेन्द्र सेन,अजय मिश्रा,एस.के तिवारी,मचल सिंह वैश्य,पियूष शिवहरे,शिवचरण मावई आदि उपस्थित थे।
Mahima News Live 24x7
Mahima News Media Group
Mahima Express Media Group
Madhya Pradesh Patrkar Sangh