सामुदायिक भवन के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

महिमा न्यूज़,ग्वालियर । शहर के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद माटू यादव द्वारा रमटापुरा के पांडे की बगिया में सामुदायिक भवन के निर्माण का हुआ भूमि पूजन। महिमा न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार इस समुदायिक भवन के निर्माण में पार्षद माटू यादव द्वारा। सात लाख रुपए की मौलिक निधि का सहयोग किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष मुनींद्र भदोरिया, विजय यादव ,कल्याण सिंह यादव, राकेश कुशवाहा ,राकेश यादव, मुन्ना पंडित ,दीना कुशवाह, महेश यादव, रामसेवक यादव रमेश शर्मा ,कालू यादव, लक्ष्मण यादव, दीना पंडित, त्यागी सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर मौजूद रहे।

Mahima News Live 24x7


Mahima News Media Group


Mahima Express Media Group