गीता का ज्ञान व गांधी दर्शन हमें सामाजिक चुनौतियों का सामना करने का रास्ता दिखता है-राजाबाबू सिंह

महिमा न्यूज़,ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम रेलिवेंस ऑफ़ गांधी एंड गीता 21वीं सदी विषय पर बोलते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू सिंह ने यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओ को गीता का ज्ञान एवं गांधी दर्शन के महत्व को बताया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की गीता का ज्ञान एवं गांधी दर्शन हमें सामाजिक चुनौतियों का सामना करने का रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या देश के सामने बड़ी चुनौती है और इसकी वजह से हमारे संसाधन भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी से हमारे स्थान,भोजन,जल,शिक्षा और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा जनसंख्या के दबाव के प्रभाव से सॉलि़ड वेस्ट बढ़ रहा है और यह हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। आईटीएम यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं से संवाद कर एडीजी श्री राजाबाबू सिंह ने छात्र छात्राओं से देश के हालात और इनसे जुड़े सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सोशल इशूज पर अपना प्रेजेंटेशन भी दिया। श्री सिंह ने यहां एक टीचर की तरह छात्रों को उनकी जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया और कहा की बदलते दौर में हम संस्कृत और आयुर्वेद को भुला बैठे हैं शिक्षा के हालात यह है की तथाकथित पब्लिक स्कूल ना तो बच्चों को अच्छी हिंदी सिखा पा रहे है और ना ही इंग्लिश। गांधीजी के सिद्धांतों को बताते हुए राजा बाबू सिंह ने बताया कि श्रीमद् भगवत गीता का किस तरह से गांधीजी के जीवन को सफल बनाने में एक बड़ा योगदान रहा। एडीजी श्री राजा बाबू सिंह का कहना है कि युवा पीढ़ी अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाए। इसके लिए वह कई बार छात्र छात्राओं को स्कूल कॉलेज में जाकर मोटिवेट भी करते हैं।

Mahima News Live 24x7


Mahima News Media Group


Mahima Express Media Group