थाना प्रभारी पड़ाव ज्ञानेन्द्र सिंह ने थाने में चलाया सफाई अभियान
महिमा न्यूज़,ग्वालियर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की तर्ज पर पड़ाव थाने के नवगत थाना प्रभारी ने भी वास्तविक सफाई अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने स्टाफ के साथ मिलकर खुद थाने की सफाई कर थाने को स्वच्छ साफ बनाने में अपना योगदान दिया। आपको बता दें कि पड़ाव थाना टीआई ज्ञानेंद्र सिंह ने हाल ही में आमद दी है। इसके बाद आज सुबह उन्होंने कैबिनेट मंत्री की तर्ज पर वर्दी में ही थाने में सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पहले थाना परिसर में झाड़ू लगाई इसके बाद उन्होंने

थाने के शौचालय की भी सफाई की उन्होंने कहा कि वह स्वप्रेरणा प्रेरणा से ये कार्य कर रहे हैं। इस सफाई अभियान से एक संदेश जाएगा कि हमें जहां रहना है वहां साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। इस तरह का अभियान वे हर सप्ताह में 1 दिन चलाएंगे। यूथ कांग्रेस के नेता रामअवतार वैश्य व शैलू चौहान इस मौके पर सफाई अभियान में उपस्थित रहे।

थाने में चले इस सफाई अभियान में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ-साथ एसआई बलवीर सिंह मावई, संतोष विश्वकर्मा, एएसआई जीत भदोरिया कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र परिहार,अजय चौहान के साथ-साथ थाने के अन्य लोग भी शामिल रहे।
Mahima News Live 24x7
Mahima News Media Group
Mahima Express Media Group