सागरताल के चारों ओर बनेगी 15 फीट उंची बाउंड्री

ग्वालियर । ग्वालियर शहर के प्रमुख तालाब सागरताल के जीर्णोद्वार कार्य हेतु पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन भोपाल) द्वारा एप्को के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों के निर्माण से जहां सागरताल की सुन्दरता बढेगी, वहीं सागतताल पर आए दिन होने वाल आत्महत्या जैसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
परियोजना अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि सागरताल के सौंदर्यीकरण के लिए अनेक विकास कार्य कराए जाने हैं। इससे जहां सागरताल की सुदंरता बढेगी तथा पर्यटन को बढावा भी मिलेगी। उक्त कार्यो पर अनुमानित व्यय राशि रूपये 7.71 करोड़ प्रस्तावित की गई है। डी.पी.आर अनुमोदन हेतु पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (पर्यावरण विभाग म.प्र.शासन भोपाल) को भेजी जा चुकी है।

यह होंगे विकास कार्य
1. तालाब की सफाई।
2. तालाब के चारों तरफ 15 फिट की फैन्सिंग।
3. ताजियाॅ एवं मूर्ति विस्र्जन हेतु आर.सी.सी के 2 बड़े टेंको का निर्माण।
4. पुरानी एवं पुर्रात्तव स्ट्रैक्टचरों को मूल रूप में लाना।
5. स्वच्छ जल भरने हेतु सीवर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्माण।
6. गंदा पानी निकालने के लिये पंपिंग स्टेशन एवं लाईन विछाने का कार्य।
7. पूजन सामग्री के लिये कम्पोस्ट प्लांट।
8. टोयलेट का निर्माण।
9. पार्किग का निर्माण।
10. आॅपन फूट मार्केट का निर्माण।
11. चारों तरफ 10 फिट के फुटपाथ का निर्माण।
12. सोलर लाईटिंग का निर्माण आदि कार्य।