वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा शीघ्र स्थापित होगी: महापौर

ग्वालियर । वीरांगना रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस पर मलगढ़ा चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा निगम द्वारा मलगढ़ा चौराहे पर स्थापित की जायेगी। नगर निगम द्वारा प्रतिमा तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। वीरांगना रानी अवंतीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिमा स्थापित होगी।
महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान को यह देश भुला नहीं सकता है। मलगढ़ा चैराहे पर आयोजित वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद सतीश सिकरवार, भूपेन्द्र सिंह चैहान, पार्षद दयाराम पाल, धर्मवीर सिंह राठौर, सुश्री प्रियंका भारती सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान से हम सबको प्रेरणा लेना चाहिए। देश पर अपने प्राण तक न्यौछावर कर देने वाले इन बलिदानियों के जीवन शैली से आज के युवाओं को अवगत कराने की महती आवश्यकता है।