सम्पत्तिकर जमा न होने पर 10 दुकानों पर लगाया ताला

ग्वालियर । नगर निगम ग्वालियर द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाकर डोर टू डोर पंहुचकर बडे सम्पत्तिकर बकायदारों से सम्पत्तिकर की वसूली की जा रही है। जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में निगम के अमले द्वारा अभियान चलाकर लगभग 42 लाख रुपए सम्पत्तिकर वसूल किया गया। वहीं सराफा बाजार स्थित कोठारी काॅम्पलेक्स में दुकानों के मालिकों द्वारा बकाया सम्पत्तिकर जमा न करने पर काॅम्पलेक्स की 10 दुकानों पर ताला डाला गया।
अपर आयुक्त सम्पत्तिकर रिंकेश वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के सम्पत्तिकर वसूली अमले द्वारा शुक्रवार को वार्ड 60 में लक्ष्मी चंद ठक्कर से बकाया सम्पत्तिकर का 4 लाख का चैक प्राप्त किया गया। वहीं वार्ड 45 में श्रीमती प्रकाशवती शर्मा द्वारा 1 लाख 83 हजार 707 रुपए आॅनलाइन जमा कराए गए। वहीं वार्ड 60 में बालाजी गार्डन के संचालक कैलाश नारायण शर्मा द्वारा 86 हजार 138 रुपए सम्पत्तिकर जमा कराया गया। वार्ड 59 में सम्पत्तिकर बकायदार द्वारा 99 हजार 951 रुपए का चैक जमा कराया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर सम्पत्तिकर वसूली का अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों से लगभग व बडे सम्पत्तिकर बकायदारों से बकाया सम्पत्तिकर की वसूली की गई। इस प्रकार से पूरे शहर से लगभग 42 लाख रुपए सम्पत्तिकर जमा कराया गया। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त जगदीश अरोरा, सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी उत्तम जखेनिया, रामप्रकाश शर्मा, मदाखलत अधिकारी महेन्द्र शर्मा, वसूली प्रभारी राजेन्द्र कुशवाह, लोकेन्द्र, योगेश श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण यादव, महेश कुशवाह, महेश पाराशर, नन्दकिशोर कदम सहित सभी संबंधित कर संग्रहक एवं मदाखलत दस्ता उपस्थित थे।