ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर विपक्ष, राहुल-प्रियंका धरने पर बैठे,

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन ने आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है. पिछले हफ्ते से चल रहे बैठकों के लंबे दौर के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर अंतिम मुहर लगा दी है. यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसे सोशल मीडिया व युवाओं (जेन-जी) के बीच सक्रिय विभिन्न तबकों का भी समर्थन मिल रहा है. विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने और मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं.