रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की दिशा बैठक 7 सितम्बर को
ग्वालियर – जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 सितम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया कि बैठक में रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की घटकवार एवं भौतिक व वित्तीय समीक्षा होगी। साथ ही एमपी आरडीसी, रेलवे ओवरब्रिज एवं एनएचआई के कार्यों के लिये भूमि अधिग्रहण, रबी फसल के लिये खाद व बीज वितरण, एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आपदा प्रबंधन के तहत नालों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट की समीक्षा सहित जिले के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में चर्चा होगी।