स्व. श्री बाबू रघुवीर सिंह की प्रतिमा का CM ने रिमोट का बटन दबाकर अनावरण किया
आकाशवाणी तिराहे का नाम “रघुवीर सिंह तिराहा” करने की घोषणा
ग्वालियर – आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक एवं नगर निगम परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय बाबू रघुवीर सिंह की प्रतिमा का रिमोट का बटन दबाकर अनावरण किया। स्व. श्री रघुवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि प्रदान की । इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि आकाशवाणी तिराहा अब स्वर्गीय बाबू रघुवीर सिंह तिराहा किया जाएगा।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कहा कि मनुष्य की प्रत्येक श्वास की गिनती है। समय निरंतर गुजरता रहता है। हमें अपने जीवन में मिले समय का सदुपयोग कर समाज के उत्थान व जनकल्याण में अपनी सार्थक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर सभी नागरिकों को हलधर बलराम जयंती एवं जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
बाबूजी राजनेता कम, समाजसेवक अधिक थे : ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में ग्वालियर को असीम स्नेह और प्रेम मिला है। उन्होंने कहा मेरे लिए आज का दिन अत्यंत भावुक है, क्योंकि बाबूजी को मैंने बाल्यावस्था से देखा था। स्वर्गीय बाबू रघुवीर सिंह का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर-घर जाकर उनके परिवारजनों की सेवा किया करते थे। स्वतंत्रता आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।