बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन कर नाविक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुरैना. चम्बल नदी में अवैध रूप से नाव संचालन कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने के मामले में मुरैना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। महुआ थाना इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान के बीच एक नाव चालक को गिरफ्तार कर उसे हिरासत लेते हुए नाव जब्त कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना वैध लायसेंस, बिना आवश्यक दस्तावेज और बिना लाइफ जैकेट के यात्रियोंको नदी पार करा रहा था।
एसपी मुरैना धर्मराज मीणा ने निर्देश पर चम्बल नदी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने गढ़ नदगवां इलाके में उसैत घाट के बीच संचालित हो रही एक नाव को रोक कर जांच की गयी।
बिना लाइफ जैकेट यात्रा कर रहे थे यात्री
पुलिस ने देखा है कि नाव मेुं बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। लेकिन किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। सुरक्षा के कोई व्यवस्था नहीं होने के बावजूद नाव के माध्यम से लोगों को नदी पार कराया जा रहा था। जिससे उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। जांच के बीच नाव चला रहे अशोक निषाद 33, निवासी गढ़ नदगवां, थाना पिनाहट जिला आगरा, यूपी से नाव संचालन का वैध लायसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गये। हालांकि वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
नाव जब्त, आरोपी पर केस दर्ज
पुलिस ने मौके पर ही नाव को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 282 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि चंबल नदी किनारे सर्चिंग अभियान के दौरान पिनाहट की ओर से आ रही एक नाव को रोका गया। नाव में काफी संख्या में यात्री बैठे थे, लेकिन किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। जांच में नाव संचालन भी अवैध पाया गया और चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने कहा कि यह मामला यात्रियों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ था। इसी कारण पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए नाव जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।