एलिवेटेड रोड डायवर्जन रोड पर अतिक्रमण की वजह से निकलना बना परेशानी का सबब, अतिक्रमण रोक रहे रास्ता

ग्वालियर. एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य चलते रूट डायवर्जन 15 दिन से वाहन चालकों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। फूलबाग -गुरूद्वारे के बीच इस डायवर्जन का पहले से सही प्लानिंग के साथ लागू नहीं किया गया औरफिर डायवर्जनरूट पर अतिक्रमण भी नहीं हटाये गये। नौगजा रोड हो जल बिहार रोड या फिर बैजाताल रोड तीनों रोड पर सडक पर अतिक्रमणों की वजहों से वाहनों को निकलने में पर्याप्त जगहनहीं मिल पा रही है।
जिस वजह से इन तीनों ही रूट पर सुबह से रात तक यातायात जाम की समस्या का सामना आम लोगों का करना पड़ रहा है। अभी इस सिर्फ डायवर्जन को सिर्फ 15 दिन ही निकले हैं। लगभग 45 दिन बाकी है। यह डायवर्जन 19 जून से 19 अगस्त तक के लिये किया गया है। इस रूट पर प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा बड़े-छोटे वाहनों का यातायात का लोड रहता है। विशेषकर शाम के समय जाम की समस्या सबसे अधिक परेशानी बनती है। ज्यादा परेशानी स्कूल बसों का आती है।
छोटी सड़कों पर बढ़ा बेहिसाब यातायात
डायवर्जन प्लान में जल बिहार और बैजाताल रोड पर सबसे गलत प्लानिंग की गयी है। इन दोनों सड़कों पर फूलबाग की तरफ से नदी गेगट और नदी गेट से फूलबाग की ओर से यातायात को आने-जाने दिया जा रहा है। जबकि शुरूआती प्लानिंग में तय हो रहा था। इन दोनों सड़कों का वन-वे रखा जायेगा। ताकि एक -एक दिशा से यातायात आ और जा सके। ऐसा होने पर यातायात का लोड नहीं बढ़ेगा। जाम की परेशानी भी न के समान रहेगी। लेकिन ऐन वक्त पर इन दोनों सड़कों पर टू वे यातायात छोड़कर व्यवस्था बिगाड़ दी गयी।
15 दिन पहले अ​तिक्रमण हटना था, कार्रवाई अब तक नहीं की
नौगजा रोड पर गाड़ी मैकेनिकों ने सड़क तक अपनी दुकान फैला रखी है। जिससे इस सड़क पर वाहनों के लिए काफी कम जगह मिल पा रही। इतना ही नहीं गाड़ियां नहीं निकल पाने के कारण यहां रोजाना कई लोगों के वाहन चालकों से विवाद भी होते हैं। ऐसे ही जल विहार और बैजाताल रोड के किनारे ठेले वाले कब्जा किए खड़े रहते हैं। जिस कारण वाहनों का ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इन तीनों सड़कों पर ये अतिक्रमण रूट डायवर्जन से पहले हटाए जाने थे, लेकिन 15 दिन बाद भी अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है।