कटोराताल 15 लाख पानी से होगा लबालब, फिर से शुरू होगा म्यूजिकल फाउंटेन शो
ग्वालियर. स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने कटोराताल में छाई काई को साफ करने के साथ कटोराताल को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी ने इसका लेकर नगरनिगम, पीएचई के कार्यपालन यंत्री (ग्वालियर पूर्व) और पार्क विभाग के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा है। स्मार्ट सिटी ने कटोराताल में छाई काई को साफ करने के साथ ही 15 लीटर पानी करने के लिये कहा है। कटोराताल में म्यूजिकल फाउंटेन शो संचालित होता है। यहां पानी साफ करने की व्यवस्था स्मार्ट सिटी ने नहीं की है। इस वजह से 5-6 माह में पानी के अंदर काई छा जाती है।
म्यूजिकल फाउंटेन शो हुआ बंद
ताल के अंदर 50%पानी भी कम है। इस कारण से म्यूजिकल फाउंटेन-शो का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी ने पीएचई को कटोराताल में पानी भरने के लिए पत्र भेजा है। पत्र में जल स्तर कम का जिक्र है। काई को साफ करने के लिए पार्क विभाग के नोडल अधिकारी को कहा है।