5 गिरफ्तार मकान मालिक के बेटै और भांजे ने नाबालिग अपहरण कर कई बार लूटी गयी आबरू
ग्वालियर. एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। छात्रा का अपहरण कर बेंगलुरू ले जाया गया। जहां 31 दिन तक उसे अपहरण कर रखा गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी वारदात में छात्रा की मकान मालिक, उसका बेटा और भांजा भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को 2 और बुधवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी अभी भी फरार है।
ळद तो तब हो गयी जब पुलिस ने 1 मार्च 2026 को नाबालिग छात्रा को अपहृतकर्ताओं के चंगुल से आजाद कराया गया। लेकिन आरोपियों की दहशत इतनी थी कि वह कुछ नहीं बता सकी। अब जाकर नाबालिग ने चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद पुलिस ने रेप, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार है।
मां के काम पर जाते ही शुरू होता था टॉर्चर
पीड़िता ने अपनी आप बीती में बताया कि वह छात्रा है और उसकी मां जॉब कर उसे पढ़ा रही है। जब उसकी मां काम पर चली जाती थी, तब मकान मालिक गुड्डी राठौर उसे कमरे में बंद कर देती थी। इसी दौरान गुड्डी का बेटा मनोज और भांजा योगेश उसके साथ गलत काम करते थे। 31 जनवरी 2026 के दिन जब छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी तभी इन लोगों ने साजिश रचकर बुलबुल राठौर की मदद से छात्रा को अगवा कर लिया।