साइबर सेल ने CEIR PORTAL के माध्यम से 01 करोड़ 41 लाख रूपये कीमत के 571 मोबाइल खोजे

वर्ष 2026 में अभी तक कुल 1122 मोबाइल कीमत लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपये के बरामद।
वर्ष 2025 में कुल 1503 मोबाइल कीमत लगभग 3 करोड़ 72 लाख रुपये के बरामद।
ग्वालियर -पुलिस को प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन CEIR  पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा ASP अनु बेनीवाल ASP  सुमन गुर्जर को अपने अधीनस्थ थाना क्षेत्रों में गुम मोबाइलों को ट्रेस कराने हेतु निर्देशित किया गया। गुम मोबाइलों को साइबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के प्रभारी साइबर सेल SI श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल की टीम को लगाया गया। साइबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विगत 02 माह की अवधि मे CEIR PORTAL के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों के 571 मोबाइलों को देश के अलग-अलग राज्यों एवं शहरों से बरामद किया गया है, जिनकी कुल कीमत 01 करोड़ 41 लाख रूपये है।
सभी आवेदकों के द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायत CEIR  पोर्टल पर की गई थी। साइवर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल बरामद किये गये। जिन्हे आज SSP  द्वारा समस्त मोबाईल धारकों को प्रदाय किये गये। अपना मोबाइल प्राप्त कर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा मोबाइलों के वापिस मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
ग्वालियर पुलिस द्वारा उन नागरिकों को भी प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदाय किये गये हैं- जिनमें गौरव जैन, गौरव करासिया, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, आशीष उपाध्याय, सतेन्द्र यादव (चालक 112) शामिल हैं, जिन्होने जागरुक नागरिक होने का कर्तव्य निर्वहन करते हुये लावारिस मिले मोबाइलों को साइबर सेल में आकर स्वयं जमा कराकर सराहनीय कार्य किया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने साइबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
क्या है? CEIR पोर्टल
सी.ई.आई.आर.पोर्टल- सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर  (CEIR) भारत सरकार दूरसंचार विभाग का पोर्टल है। CEIR-Sanchar Saathi की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लांक कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा।