मातृ दिवस -श्रीदुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला,समिति द्वारा ग्रीष्म महोत्सव और मनाया गया मातृ दिवस

ग्वालियर – मातृ दिवस मनाया गया जिसकी मराठा थीम रखी गयी थी। ड्रेस कोड -कॉटन या कॉटन सिल्क साड़ी (बॉर्डर वाली प्लेन या बूटी वाली) और साथ में श्रंगार: मराठा लुक में करके आना था। सभी महिलाएँ मराठा लुक में तैयार होकर आईं। कार्यक्रम की संयोजिका गीताकुलदीप सिंह गौर, माधुरी चौहान, सुजाता संग्राम सिंह और शकुंतला सिंह परिहार ने सभी का हल्दी कुमकुम से स्वागत कर उन्हें मातृ दिवस का कार्ड देकर बधाई दी।
आयोजकों द्वारा दिव्या सिंह, पूजा अनुराग कुशवाह और आभा तोमर का उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। शिखारानी सिंह बैस, मोनिका भदौरिया और नेहा सिसोदिया की लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया। इसके अतिरिक्त आइस क्रीम स्लिप गेम , मराठा थीम डांस गेम और बहुत से सरप्राइज गेम हुए जिनमें सभी ने खूब एंजॉय किया और इनाम जीते।
पूर्ण तया मराठा थीम में आई हुई सदस्यों को पुरस्कृत किया गया अंत में डांस धमाल हुआ जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गीता कुलदीप सिंह गौर और सुजाता संग्राम सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन माधुरी चौहान और शकुंतला सिंह परिहार ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग रश्मि सिंह, निशा सिंह, कल्पना सिंह भदौरिया, प्रतिमा जादौन, और पूजा अनुराग कुशवाह का रहा। सभी विजेताओं को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।