अपहरणकांड-जीतू के कब्जे से आजाद के होने बाद पलटी छात्रा, बोली-मुझे जीतू ने अपहरण किया था
ग्वालियर. महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा ने अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभी तक मामला मर्जी से साथ जाने और लव अफेयर की दिशा में जाता हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन छात्रा ने कोर्ट में दिये बयान में साफ कहा है कि आरोपी जीतू तोमर उसे जबरन अपहरण ले गया था। छात्रा ने यह भी बताया है कि वायरल वीडियो में उसकी मुस्कुराहट वास्तविक नहीं थी। बल्कि इसके लिये दबाव में दिया गया एक दिखावा था। दरअसल, बुधवार की दोपहर कंपू थाना इलाके स्थित लॉ कॉलेज के पास से आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ छात्रा को कार में बैठाकर ले गया था। घटना की जानकारी छात्रा की सहेली ने परिजनों और पुलिस को दी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की है। लगभग 24 घंटे के अन्दर छात्रा और आरोपी को लखनऊ -कानपुर के बीच एक टोल प्लाजा के पास बस से बरामद कर लिया गया।
पकड़े जाने के पूर्व जीतू तोमर ने लखनऊ के एक होटल में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। वीडियो में वह छात्रा का अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए कह रहा था कि दोनों अपनी मर्जी से साथ आये है। अपहरण की खबरें गलत है। वीडियो में छात्रा मुस्कुराती दिख रही थी। जिससे पुलिस की जांच भी उलझ गयी थी। हालांकि शुक्रवार को न्यायालय में दिये गये बयान में छात्रा ने पूरी कहानी बदल दी। उसने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और मानसिक दबाव बनाया। जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर कार्यवाही शुरू की, तब जीतू ने दोस्ती का हवाला देकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल किया और वीडियो में मुस्कुराने के लिये कहा था।
कैमरे के सामने बोलने का आरोपी ने दबाव बनाया
छात्रा के अनुसार, आरोपी चाहता था कि वह खुद कैमरे के सामने यह कहे कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दबाव के चलते वह केवल मुस्कुरा दी, जिसके बाद आरोपी ने खुद वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।
कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को एक दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसके पास मिली अवैध पिस्टल कहां से आई। मामले में आरोपी का साथी चिराग गुर्जर और बिना नंबर की कार पहले ही पुलिस कब्जे में ले चुकी है। आरोपी को शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में एएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि छात्रा ने अपहरण की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस का फोकस आरोपी के पास मिले हथियार के स्रोत और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने पर