कन्वेंशन सेंटर निर्माण की धीमी गति पर कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल को चेतावनी पत्र एवं उपयंत्री को नोटिस जारी
ग्वालियर – कन्वेंशन सेंटर की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी तक उसका निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर में अभी तक फॉल सीलिंग का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिसके चलते नगर निगम ने कार्य में उदासीनता बरतने वाले कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल को चेतावनी पत्र एवं उपयंत्री अभिषेक प्रसाद को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
कन्वेंशन सेंटर का नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने विगत दिनों निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फॉल सीलिंग का कार्य बहुत धीमा चल रहा है, जी-3 की बन रहे इस कन्वेंशन सेंटर में अभी तक किसी भी कमरे में फॉल सीलिंग पूर्ण नहीं हुई है। कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल को चेतावनी पत्र एवं उपयंत्री अभिषेक प्रसाद को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
इसके साथ ही उद्यान पर्यवेक्षक पार्क विभाग दिनेश कुशवाह, उपयंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना बृजेश राजपूत, समयपाल कार्यरत क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 अमित साहू, कार्यरत सहायक नोडल अधिकारी जनसम्पर्क उमेश गुप्ता को चेतावनी पत्र जारी किया गया।