अक्टूबर-नवंबर तक बन तैयार होगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन, सिंधिया ने दिया सुझाव -स्टेशन पर डाले जाने पत्थरों का काम करने वाले कारीगरों का भी हो नाम-ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर. दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर वाले प्रोजेक्ट्स वेस्टर्न बायपास और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और मौके पर ही विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।अमृत भारत स्टेशन योजना क तहत ग्वालियर के रेल्वे स्टेशन के पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिये सिंधिया स्वयं स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।
इस बीच रेल अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट की प्रगति और डिजाइन और आगामी कार्ययोजना की जानकारी शेयर की। रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच सिंधिया ने निर्माण कार्य की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि स्टेशन पर ट्रेनों का नियमित संचालन जारी रहते हुए निर्माण कार्य करना एक बड़ी चुनौती भरा कार्य है। ऐसे वातावरण में कार्य की क्वालिटी और गति बनाये रखना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा है कि रेल विभाग इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी बेहतर तरीके से काम कर रहा है। जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव न पड़े।