वीरपुर बांध पर 7 महीने में 5 मौत, साल भर में पिकनिक नहीं बन पाने से आवंटित राशि अटकने का भी संदेह
ग्वालियर. शहर के बीचों बीच बना वीरपुर बांध को पिकनिक स्पॉट के रूप डवलप करने की प्लानिंग की गयी थी। लेकिन हकीकत में हालात इसके विपरीत है। एक साल पहले शासन ने 5 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि स्वीकृत की थी। मगर अभी तक पिकनिक स्पॉर्ट के काम शुरू नहीं हो पाये है। इसके साथ ही सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तार फेंसिंग और जाली नहीं लगने से बांध अब सुसाइड स्पॉट बन चुका है। पिछले लगभग 7 माह में 5 लोग आत्महत्या कर चुके है। स्थिति चिंताजनक है इसलिये है क्योंकि मुख्य मार्ग पर स्थित इस बांध पर कोई निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि नवजात शिशुओं को फेंकने जैसी घटनाये भी हो चुकी है। काम नहीं होने से स्वीकृत 5 करोड़ रूपये की राशि के अटकने की आशंका है।
जल्द फेंसिंग करायेंगे-सहायक यंत्री
निगम के सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया है कि बांध को पिकनिक स्पॉर्ट के रूप में डवलप करने के लिये 5 करोड़ रूपये का बजट मिला था। सड़क की तरफ से तार फेंसिंग व जाली लगाने का काम कराया जायेगा। यह काम पूर्व में हुए ठेके पर नहीं था।
सड़क किनारे और तार फेसिंग भी नहीं
कर्ज के दबाव में दी जान: वीरपुर बांध में 9 अप्रैल को शैलेंद्र सिंह सिकरवार निवासी इमली नाका का शव मिला था। मृतक युवक के पत्नी व बच्चे को घर में सोता हुआ छोड़कर तड़के लगभग 3 बजे निकला था। सुसाइड नोट में उसने सट्टे में हारने के कारण कर्जदारों द्वारा परेशान किए जाना भी लिखा था।
नशे की लत में मौत: 3 सितंबर 2025 जसवीर जाटव निवासी कचरा फैक्ट्री श्मशान के पास का शव मिला था। जसवीर मृतक नशे का आदी था।
बांध में मिला शव, नशे की शंका : बांध में सूरज कुशवाहनिवासी कचरा फैक्ट्री श्मशान के पास का शव 12 फरवरी को मिला था। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था। ।
परिजनों ने बचाई जान : इमली नाका क्षेत्र से विगत सप्ताह एक वृद्वा अपने घर में विवाद के बाद चुपके से खुदकुशी के लिए वीरपुर बांध की ओर निकल गई थी। वृद्वा को घर में न देख उसके परिजन पीछे भागे अौर वृद्वा को वीरपुर बांध के पास ही पकड़ लिया था।
दो नवजात भी फैंके : बांध में अक्टूबर व फरवरी माह में पुलिस को दो नवजात के शव भी मिले। इनको किसने फेंका इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
बांध में खुदकुशी की घटनाएं बढ़ी, गश्त भी बढ़ाया गया
बांध में खुदकुशी के मामले सामने आए हैं। बांध पर गश्ती दल को बढ़ाया है। इस क्षेत्र में नशा करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
सुरेंद्र नाथ सिंह, थाना प्रभारी
काम क्यों रुका
इस बार अच्छी बारिश होने से बांध ज्यादा पानी आया। इस कारण काम नहीं हुआ।