पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या में एक आरोपी किया गिरफ्तार, भाजपा नेता सोनू चौहान को पुलिस लाई थाने, 2 फरार
मुरैना. दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी में 3 आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार करलिया है। पुलिस अभी उसे दिमनी थाने लेकर पहुंची है। 54 घंटे के बाद आखिरकार दिमनी पुलिस ने वन आरक्षक के हत्या के मामले में एक आरोपी सोनू चौहान ( भाजपा युवामंडल दिमनी मंत्री) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि पुलिस ने की है। अभी आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर अभी फरार चल रहा है।
क्या है मामला
मुरैना के अम्बाह गेमरेंज में बुधवार की सुबहि वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन चैकिंग पर निकली थी। इस बीच सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। टीम ने रूकने का इशारा किया तो चालक विनोद कोकरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास किया। वन आरक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिये आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया, पास ही बने पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हो गयी है।
हरकेश के परिवार में पिता रामनिवास गुर्जर, पत्नी लवली, 4 साल की बेटी तन्वी और 2 साल का बेटा तन्मय हैं। बड़ा भाई ऋषिकेश गुर्जर दतिया की इंदरगढ़ तहसील में रीडर है। डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया के अनुसार आरोपी सोनू चौहान को कुथीयाना रोड रानपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में ट्रेक्टर भंवर लाल मीणा निवासी राजस्थान के बूंदी गांव के नाम रजिस्टर था। पुलिस को भंवर लाल एवं उसके बेटे ने आरोपी सोनू चौहान को पांच साल पहले बेचना बताया था।