अस्पताल में गंदगी देख भड़के बिजली मंत्री, स्वयं ने झाडू लगाते हुए जिम्मेदार लोगों को दी चेतावनी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्वालियर. हजीरा स्थित सिविल अस्पताल का बिजली मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने सोमवार का निरीक्षण किया। इस बीच पानी की टंकियों के पास गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वयं झाडू उठाकर सफाई शुरू कर दी। मंत्रीं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उनके इस कदम को देखकर अस्पताल का स्टाफ और अन्य लोग भी सक्रिय हो गये ।मंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। खासकर पानी की टंकियों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी नहो। प्रद्युम्नसिंह तोमर ने चेतावनी दी है कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाय जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पहले भी कई बार सार्वजनिक स्थानों पर खुद सफाई करते हुए देखे गए हैं। उनके ऐसे कार्य अक्सर अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराते हैं। मंत्री द्वारा सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं; कुछ उनके कदम की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बता रहे हैं।