SAF बटालियन के क्वार्टर से पकड़े गये जुआ में 2 सिपाही सहित 10 जुआरी पकड़े गये, एसएएफ का आरक्षक निकाल मास्टरमाइंड

ग्वालियर. पहली बार पुलिस ने एसएएफ (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के र्क्वाअरमें जुआ का फड चलते पकड़ा है। सेकेण्ड बटालियन में आरक्षक धीरेन्द्र सिंह एक र्क्वाटर में जुआ चला रहा था। सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस ने फोर्स के साथ छापामार कार्यवाही की है। इस बीच 2 आरक्षक सहित 10 जुआरी पकड़े गये, जबकि एक फरार हो गया।
सोमवार की रात थाना कंपू इलाके स्थित वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर फोर्स के साथ दविश दी है। पुलिस पहुंचते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी ।लेकिन घेराबंदी के चलते 10 जुआरी पकड़ लिये गये है। पूछताछ में 2 जुआरी धीरेन्द्र सिंह (2वीं बटालियन) और मलखान सिंह (13वीं बटालियन) एसएएफ के आरक्षक निकले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से ताश की गड्डी, 9 मोबाइल और 2.90 लाख रूपये जब्त किये हैं। घटनास्थल से 2.90 लाख रूपये और 9 मोबाइल जब्त किये गये। पकड़े गये आरक्षक धीरेन्द्र और मलखान को तत्काल प्रभाव से कमांडेंट राकेश सगर ने निलंबित कर दिया है। पुलिस को यह भी पता लगा रही है कि यहां कब से जुआ चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आरक्षक धीरेन्द्र को जुआं फड़ का सरगना बताया है।
इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने कार्रवाई में पुरुषोत्तम कुशवाह (घासमंडी) से 40 हजार, अशोक कुशवाह (सिकंदर कंपू) से 30 हजार, सत्येन्द्र गुप्ता (महालगांव) से 25 हजार, राजेश गुप्ता (महालगांव) से 30 हजार, सुनील तोमर (सैनिक कॉलोनी) से 20 हजार, राहुल यादव (हथियापुर) से 18 हजार, भूरा सिंह (सागरताल) से 30 हजार, सचिन (बदनापुरा) से 37 हजार, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह से 25 हजार और आरक्षक मलखान सिंह से 35 हजार रुपए बरामद किए। एक आरोपी राजा थापा फरार है।