सांस्कृतिक दल ने कुलगुरु से की मुलाक़ात, सेकंड ओवरऑल रनरअप ट्रॉफी को कुलगुरु को किया भेंट

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने 39 एआईयू अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे विजयी सांस्कृतिक दल से मुलाकात की। इस अवसर पर कुलगुरु ने सभी प्रतिभागियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान दल द्वारा जीते गए सेकंड ओवरऑल रनरअप ट्रॉफी को कुलगुरु को भेंट किया गया। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इस विजयी दल में हर्षिता सक्सेना, समीक्षा दुबे, सोमेश वाधवानी, गीत यादव, हिमांशी त्यागी, पलक विश्वकर्मा, एंजिला वाधवानी, उत्कर्ष साहू, सोमाभा सेन, प्रवीण शंखवार, अल्वी हुसैन और अतुल दीक्षित सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय युवा उत्सव भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेएन गौतम ने भी दल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।