MP में गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप, बताया जा रहा सर्वर डाउन है

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप जैसी है। सर्वर डाउन होने से ग्वालियर, जबलपुर, इन्दौर और भोपाल सहित पूरे प्रदेश में लोग सिलंेडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग 7-8 दिन तक पहुंच गयी है।गैस एजेंसियों में सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। इधर गैसकी की किल्लत के बीच इंडक्शन, डीजल भट्टी की कीमतें दोगुनी हो गयी है। भोपाल में इंडक्शन की बिक्री 7 गुना तक बढ़ गयी है। वहीं मध्यप्रदेश में 50 हजार होटल-रेस्टॉरेंट में गैस खत्म होने के कगार पर है।
होटल, रेस्टारेंट को 4 दिन कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। भोपाल होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष तेजकुल पालसिंह पाली केअनुसार भोपाल के लगभग 2 हजार से ज्यादा होटल-रेस्टॉरेंट को 4 दिन में एक भी सिलेंडर नहीं मिले हैं। कई होटल्स ऐसे हैं। जहां पर 24-48 घंटे तक भी बमुश्किल निकल पायेंगे। सरकार से मांग की है कि होटल, रेस्टॉरेंट, कॉलेज की कैंटीन को भी इमरजेंसी सेवा में शामिल किया जाये। भोपाल में ही लगभग 2 लाख स्टूडेंट्स को यहां से भोपाल मिलता है। उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी जायेगी।