सड़कों पर तेजी से किया जा रहा है पेंच रिपेयरिंग

ग्वालियर — नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।
आज भगत सिंह नगर, जवाहर कॉलोनी कम्पू, वार्ड 43 में, गंगा माई संतर मुरार, पडाव पुल पम्प की तरफ से स्टेशन वाले पम्प तक, नारायण विहार कॉलोनी मंडी गेट पर, प्रगति विहार कॉलोनी गोले का मंदिर, जाग्रती नगर में, शिवशक्ति मंदिर तानसेन नगर, बैंक कॉलोनी खुरैरी, बरागांव में, दंदरौआ धाम तोमर टेंट आउस वाली रोड शताब्दीपुरम, रायरूगांव, पुरानी छावनी सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।