नशे के लिये पिता ने बेटी की चाकू से की हत्या, शराब पीकर लौटा था

ग्वालियर. जनकगंज थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी 24 वर्षीय बेटी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकी, फिर पे टपर ताबड़तोड़ 5 वार किये। घटना गुरूवार की सुबह 9.30 बजे बेलदार का पुरा इलाके की है।
घटना की खबरा मिलते ही जनकगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिता अक्सर शराब के नशे में बेटी की पिटाई करता था। शुरूआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या कारण बताया जा रहा है।
गल्ले से रुपए निकालकर शराब पीता था
घर में किराने की दुकान है, जिसे छोटी बेटी चलाती है। इस दुकान में बादाम सिंह जबरन बैठ जाता था और गल्ले से रुपए निकालकर उनसे शराब पी जाता था। विरोध करने पर वह घर में गाली-गलौज करता था। जब बेटी रानी इसका विरोध करती थी तो वह उससे मारपीट करता था। गुरुवार को भी आरोपी पिता बादाम सिंह गल्ले से पैसे निकल रहा था, जिसका रानी ने विरोध किया तो गुस्से में उसने रानी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, आगे की कार्रवाई भी कर रहे हैं।
लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट हुआ था
बादाम सिंह की बेटी रानी कुशवाहा सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। रानी की मां भगवती बाई ने बताया कि पति बादाम सिंह एक पैर से दिव्यांग है। पहले वह ऑटो रिक्शा चलाता था। लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से वह घर पर ही रहता था।