एयरस्ट्राइक को लेकर दिग्विजय सिंह ने फिर PM मोदी पर की सवालों की बौछार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान पर हुए एयरस्ट्राइक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे हैं. दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक के बाद एक पांच ट्वीट करके पीएम मोदी से पूछा कि देश एयरस्ट्राइक के बारे में सच जानना चाहता है. आपके नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं. ऐसे में आपको सच्चाई सबके सामने रखनी चाहिए.
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है. सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है. किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं,
किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है.'
हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।
उन्होंने आगे लिखा, 'प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए. बीजेपी अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस अहलुवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है.'
प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं ३०० आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं २५० मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं ४०० मारे गये और आपके मंत्री SS Ahluwalia कहते एक भी नहीं मरा।और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का. सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं, सवाल उस मां का है, जिसके लाड़ले की शहादत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है, जिसने अपना पति खोया है. इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?'
मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मॉं का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?