जनमित्र केन्द्र में महिला कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट, कम्प्यूटर ऑपरेटर को क्लर्क ने जूती से पीटा, FIR दर्ज

ग्वालियर. जनमित्र केन्द्र में महिला कर्मचारियों के बीच शनिवार की दोपहर मारपीट हो गयी। जब एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर डेटा अपडेट कर रही थी। उसी वक्त एक महिला क्लर्क ने पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया। पहले उसने थप्पड़ जड़ा और फिर जूती से चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ हमले किये है। यह घटना बार्ड क्रमांक 65 के जोन नम्बर 18 स्थित जनमित्र केन्द की है। मारपीट में घायल कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
शहर के वीरपुर बांध स्थित कचरा फैक्ट्री के पास निवास करने वाली 35 वर्षीय मालती निरंजन (पटेल), पत्नी संजीव निरंजन, वार्ड क्रमांक 65 के जोन-18 के जनमित्र केंद्र में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। इसी केंद्र में नेहा राजपूत नाम की एक महिला क्लर्क भी पदस्थ है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, जब मालती एक सहकर्मी से बातचीत करने के बाद कंप्यूटर में डेटा अपडेट कर रही थी, तभी नेहा राजपूत पीछे से आई और गालियां देते हुए उस पर हमला कर दिया। मालती कुछ समझ पाती, उससे पहले ही नेहा ने उसके चेहरे पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। मालती ने जब अपने बचाव में विरोध करना चाहा, तो नेहा ने पैरों से जूती निकालकर उसके चेहरे को निशाना बनाकर मारना शुरू कर दिया। आरोपी महिला कर्मचारी काफी देर तक मालती की पिटाई करती रही। बाद में स्टाफ ने बीच-बचाव कर मालती को छुड़ाया और उसे शांत कराया। हमले में मालती के चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।