हिन्दू छात्राओं से रेप के आरोपियों को न्यायालय परिसर में पीटा, आरोपियों को भगवा गमछे उड़ाने पर भड़के वकील जमकर पीटा, 4 घंटे चला हंगामा

भोपाल. हिन्दू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपियों की वकीलों ने न्यायालय परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, आरोपियों को भगवा रंग का गमछा डालकर न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। यह देखकर वकील भड़क उठे। पुलिस ने आरोपी फरहान खान, अली खान औरे साहिल खान को सोमवार की शाम लगभग 4 बजे न्यायालय में पेश किया गया। वह जैसे ही न्यायालय रूम पहुंचे । वकीलों ने हंगामा कर दिया। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आनन-फानन में बड़ी संख्या में न्यायालय परिसर के अन्दर से लेकर बाहर तक पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
लगभग 3 घंटे न्यायालय में रहे आरोपी
शाम 7.30 बजे तक आरोपियों को न्यायालय में ही रखा गया। हालांकि हंगामे के बीच न्यायाधीश आरती आर्य शाम को लगभग 6 बजे न्यायालय से रवाना हो गयी। इधर आरोपियों को कड़े पहरे के बीच न्यायालय से बाहर निकाला गया। इस बीच आक्रोशित वकीलों ने फरहान खान और अली खान को पीट दिया। इधर, इस मामले में सोमवार को चौथी पीडि़ता सामने आयी। उसकी शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने चौथी एफआईआर दर्ज की है।