महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता बढाने एवं महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला मोर्चा जिला ग्वालियर द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजू सिकरवार, भाजपा जिला महामंत्री शरद गौतम, महेश उमरैया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने की।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयेाजित कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित की गई।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने संबोधित करते हुए कहा कि ''आज हम राजनीति में शीर्ष स्थिति पर हैं, जब भारतीय जनता पार्टी केंद्र में, प्रदेश में व नगर परिषद स्तर पर सत्ता में है। लेकिन जहाँ यह स्थिति हमारे लिये अनुकूल है वहीं इस शिखर पर बने रहना हमारे लिये चुनौती भी है, जिसके लिये महिला मोर्चा को कार्य करना है।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने कहा कि राजनैतिक दल कोई भी हो उसमें महिला मोर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तथा महिलाओं की सक्रियता के कारण ही राजनीति में अनुशासन बना रहता है। उन्होंने वार्ड स्तर पर भी ऐसी कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिये।

कार्यशाला के प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता के तौर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने Óमहिला मोर्चा की पृष्ठभूमि व योगदानÓ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनावी वर्ष में महिला मोर्चा अपनी दमदार भागीदारी निभाएगा क्योंकि भाजपा की नारी, हर मतदान केंद्र पर रहेगी भारी। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिला मोर्चा की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है तथा महिला मोर्चा की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी आज घर-घर में किचिन तक पंहुच बना चुकी है, इसलिए महिलाओं को स्वच्छ राजनीति के प्रति जागरुक करने के लिए महिला मोर्चा को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले समय में महिलाएं सक्रिय रुप से राजनीति में आएं और देशहित व देश के विकास में कार्य करने वाले राजनीतिक दल को देश की महिलाओं का समर्थन मिल सके। 
इस सत्र की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत ने की।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती हेमलता भदौरिया ने Óसैद्धांतिक व व्यवहारिक कार्यपद्धतिÓ पर प्रकाश डाला। 
इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती मीरा दीक्षित ने की।
तृतीय सत्र की मुख्य वक्ता श्रीमती मीना सचान  ने Óभाजपा के आधार स्तम्भ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया Ó के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी। 
इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती विजया तोमर ने की।
चतुर्थ सत्र में Óसोशल मीडिया व डिजिटल इंडियाÓ विषय पर मुख्य वक्ता श्रीमती साधना शांडिल्य  ने अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती गंगा थापा ने की। 
प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन शर्मा  ने कार्यशाला का समीक्षात्मक विश्लेषण करते हुए सभी की प्रशंसा की व साथ ही कहा कि ''अनुशासन व गरिमापूर्ण व्यवहार ही महिला मोर्चा की पहचान है, इसे सदैव बनाये रखें।''
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती व्यंजना मिश्रा , श्रीमती नीरू ज्ञानी , श्रीमती विद्या थोरात, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, अनुराधा घोड़के, सुमन चौरसिया,किरण भदौरिया, गीता भदौरिया, कैलाशी शर्मा, गीता मेवाफरोश, नीलिमा शिंदे, करुणा सक्सेना, गीता कुशवाह, पद्मा शर्मा, अनुराधा शर्मा, रीता भदौरिया, मिथलेश बघेल, अनिता सोनकर,डॉ किरण खोखर, माया सोनी, नीना बाथम, सुनीता तिवारी, गिरजा गर्ग, भारती सोलंकी, पुष्पा मौर्य, आशा कौरव, विजयलक्ष्मी सिंह, शीला दीक्षित, आरती तोमर, रितु सोलंकी, सुनीता कुशवाह, पुष्पा परिहार, रश्मि शर्मा, सपना राजावत, किरण आदि बहनें उपस्थित रहीं।