बोर्ड एग्जाम में नहीं वायरल होंगे पेपर, थाने से लाया जाएगा पेपर का बंडल
भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर में गोपनीयता के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बीते वर्ष सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने और पेपर लीक होने से मंडल की गोपनीयता पर काफी सवाल उठे थे। ऐसे में इस बार मंडल कोर्ट भी कमी नहीं रहने देना चाहता है और इसके लिए प्रदेशभर के सभी कलेक्टर को भी सख्त निर्देश दिए गए है।
नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर
ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में से लगभग 800 परीक्षा केंद्रों पर जिले के कलेक्टर द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। इसकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है। यह ऑब्जर्वर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक उस परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद रहेंगे और सभी प्रकार की रिपोर्ट ऑनलाइन मंडल को भेजेंगे साथ ही पेपर थाने से परीक्षा सेंटर तक पहुंचाने के लिए संबंधित वाहन की भी ट्रैकिंग की जाएगी। बता दें कि 25 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है।