MP में रची जा रही थी देश में सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने की साजिश, 2 युवकों व एक नाबालिग को पकड़ा
इंदौर. मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देश में माहौल बिगाडने की साजिश में शामिल दो युवक को और एक नाबालिग को पकडा है। खजराना पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन पर कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। इनके मोबाइल में ऐसे वीडियो मिले है जिसमें संवेदनशील क्षेत्रों में सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर माहौल बिगाडने की योजना बनाई जा रही है।
कुछ वीडियो युवकों ने अपने सोशल मीडिया पर विभिन्न अकाउंट के माध्यम से साझा भी किए थे। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद स्थानीय क्राइम ब्रांच ने इन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी दोनों युवकों और नाबालिग से पूछताछ कर रहे है।