यूपी में BJP को झटका, ओम प्रकाश राजभर ने की मंत्रालय छोड़ने की पेशकश
लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. काफी लंबे समय से नाराज चल रहे ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का प्रभार छोड़ने की पेशकश की है. ओम प्रकाश राजभर ने इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिख दी है. ओम प्रकाश राजभर के पास अभी पिछड़ा वर्ग-दिव्यांगजन सशक्तिकरण का विभाग है.
उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वह इस मंत्रालय का प्रभार वापस मुख्यमंत्री को दे रहे हैं. राजभर ने अपने खत में लिखा है कि सरकार के द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति ने किए जाने पर और पिछड़ी जातियों को 27 फीसदी आरक्षण का बंटवारा सामाजिक न्याय समिति के रिपोर्ट के अनुसार ना करने पर रोष जताया है.