MP के IPS ऑफिसर ने घर में रखी है पिता की लाश! ज़िंदा करने के लिए तंत्र-मंत्र

मध्य प्रदेश के एक सीनियर IPS अफसर राजेन्द्र कुमार मिश्रा के घर से एक सनसनीखेज़ ख़बर आ रही है. ख़बर ये है कि राजेन्द्र मिश्रा अपने पिता की लाश एक माह से घर में रखकर उस पर झाड़-फूंक कर रहे हैं. राजेन्द्र मिश्रा पुलिस मुख्यालय भोपाल में एडीजी हैं. उनके पिता का इलाज करने वाले भोपाल के एक नामी निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत और डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की पुष्टि की है.

सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार मिश्रा पर रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगा है. आरोप है कि वे अपने मरे हुए पिता की लाश घर में रखकर आयुर्वेदिक इलाज और झाड़-फूंक कर रहे हैं.