राहुल-प्रियंका ने रोड शो में लहराया राफेल, लगे 'चौकीदार चोर है' के नारे

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपना मेगा शो कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ की सड़कों पर रोड शो निकाला. राहुल गांधी इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल विमान सौदे में कथित घोटाले को लेकर घेरने से नहीं चूके. जिस दौरान राहुल-प्रियंका बस में सवार होकर रोड शो कर रहे थे, तभी दोनों ने बस से ही राफेल विमान का एक कटआउट लहराया.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जब बस पर सवार होकर राफेल विमान का कटआउट लहराया तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल के मुद्दे पर लगातार प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं.