PM नरेंद्र मोदी को चंद्रबाबू नायडू की चुनौती, दिल्ली में शुरू की भूख हड़ताल

आम चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. राजनीतिक पार्टियों ने इस मौके को देखते हुए अपने अनुकूल मुद्दों को उठाना तेज कर दिया है. इसी क्रम में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग तेज कर दी है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

आंध्र को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के वादों को पूरा करने की मांग को लेकर वह यहां आंध्रा भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे. भूख हड़ताल से पहले नाडयू ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.