रोड शो से पहले लखनऊ में पोस्टर, "आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगी. राजनीति में आधिकारिक एंट्री के बाद प्रियंका का ये पहला राजनीतिक दौरा है. प्रियंका के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पूरे लखनऊ को सजा दिया है. प्रियंका का स्वागत धूमधाम से करने की तैयारी है, लखनऊ में स्थित नेहरू भवन से लेकर सड़कों तक प्रियंका और राहुल के पोस्टर से पटे हुए हैं. लखनऊ की सड़कों पर प्रियंका के स्वागत में नए-नए नारे गड़े गए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है.