महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला रोड शो, क्या यूपी में कांग्रेस को दे पाएगा संजीवनी?
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है. सूबे की सियासी नब्ज को टटोलने और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं और रोड शो के जरिए सियासी माहौल बनाने की कवायद करेंगे.
कांग्रेस महासचिव पद संभालने के बाद पहली बार आज प्रियंका गांधी सूबे की राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के मुताबिक यह कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम दिन होगा, लेकिन ऐसे में सवाल है कि सूबे में बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस को प्रियंका गांधी क्या संजीवनी दे पाएंगी?