हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, डिब्बे दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराए
झारखंड. जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावडा एक्स्प्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतर गई। डिरेल हुए डिब्बे बगल वाले ट्रैक पर खडी मालगाडी से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है।
हादसा राजखरसवां और बडाबाम्बो के बी हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।