55 साल Vs 55 महीने, महागठबंधन नहीं महामिलावट, मोदी ने खींची 2019 की सियासी लकीर
- February 8 2019
लोकसभा चुनाव के लिए रण अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला, जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद के दौरान किया. लोकसभा में दिए गए 100 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 चुनाव की सियासी लकीर खींच दी है. मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष के महागठबंधन को महामिलावट करार दिया और कांग्रेस पर हमला करते हुए 55 साल बनाम 55 महीने की तुलना कर डाली.